लोगों की राय

लेखक:

दिनेश कुमार सिंह

दिनेश कुमार सिंह

दिनेश जी का जन्म भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई शहर में 1974 में हुआ। उनकी इंजिनीयरिंग तक की शिक्षा मुंबई में ही हुई। पढाई लिखाई में उनके समर्पण की वजह से उन्हें शिक्षकों का अधिक स्नेह और सहयोग मिला। उनके मार्गदर्शन में उन्होंने कई वक्तृत्व और काव्य स्पर्धाओं में भाग लिया और जीत भी हासिल की। यहीं से उनके पठन पाठन और लिखने की रूचि बढ़ती चली गई। मैथिलीशरण गुप्त, हरिवंश राय बच्चन, निराला और रामधारी सिंह दिनकर जी जैसे कवियों ने उनके विचारों और लेखन की पद्धतियों को बहुत प्रभावित किया। 1988 में उनकी पहली कविता उनके विद्यालय की वार्षिक पुस्तिका में प्रकाशित हुई। इस घटना ने उन्हें काफी प्रेरित किया।

1996 में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजिनीयरिंग विषय से बी.ई. (आनर्स) पूर्ण करने के पश्चात, उन्होंने टाटा कंसल्टेन्सी सर्विसेज (टी.सी.यस.) से अपने सूचना प्रौद्योगिकी (आई.टी.) करियर की शुरुआत की। अपने 25 वर्ष के करियर में उन्होंने देश-विदेश के कई तकनीकी सम्मेलनों में 50 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुतु किये, और साथ ही 2015 में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में अपनी एम.टेक. की पढाई पूर्ण की। उन्हें कई शैक्षिक संस्थाओं और औद्योगिक निकायों के सलाहकार भी नियुक्त किया गया है।इस बीच में लिखने का क्षेत्र भी ज्यादातर तकनीकी और अनुसंधान की और मुड़ गया।  पर अंदर का कवि समय समय पर अपनी उपस्थिती दर्ज़ कराता रहता है। उनकी बहुत सारी रचनाएँ इंटरनेट वेब साईट पर उपलब्ध है। 2021 में स्टोरीबेरीज पब्लिशिंग संस्था ने उन्हें स्टार ऑथर (प्रसिद्ध लेखक) पुरस्कार से सम्मानित किया।

सेवाकार्य : टाटा कंसल्टेन्सी सर्विसेज (टी.सी.यस.), मुंबई, भारत।

लेखन : कविता, गीत, गजल, छन्द और कहानियाँ।

दून के पाँखी

दिनेश कुमार सिंह

मूल्य: Rs. 300

51 हृदयस्पर्शी कवितायें

  आगे...

 

  View All >>   1 पुस्तकें हैं|